संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस को धारदार बनाने पर जोरदार मंथन की गई- सतीश पाल मुजनी
विधान सभावार संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी- शशिभूषण राय

संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस को धारदार बनाने पर जोरदार मंथन की गई- सतीश पाल मुजनी

विधान सभावार संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी- शशिभूषण राय

प्रखण्ड, मण्डल एवं पंचायत स्तर पर जिला पदाधिकारी प्रवास करेंगे- परविंदर सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर के संगठन प्रभारी सतीश पाल मुंजनी प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी शशिभूषण राय प्रदेश महामंत्री, को-इंचार्ज लोकसभा क्षेत्र शान्तनु मिश्रा, प्रदेश सचिव सह विधान सभा प्रभारी 44- बहरागोड़ा जोसाई मार्डी, 45- घाटशिला छोटेराय किस्कु, 46- पोटका सुशील सांगा, 47- जुगसलाई इन्दिरा तुरी, 48- जमशेदपुर पूर्वी नीरज भोक्ता, 49- जमशेदपुर पश्चिम ब्रजेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा प्रभारी 44- बहरागोड़ा अरूण कुमार सिंह, 45- घाटशिला जसवंत सिंह जस्सी, 47- जुगसलाई रामलाल प्रसाद पासवान, 49- जमशेदपुर पश्चिम राज किशोर यादव मुख्य रूप रूप से शामिल हुए।
बैठक में मुख्य अतिथि सतीश पाल मुंजनी एवं शशिभूषण राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एवं BLA-2 के सभी सदस्य सर्वप्रथम SIR के अन्तर्गत अनमैप्ड लोगों को मैप्ड कराने में जनता का सहयोग करे।
सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष प्रखण्ड एवं मण्डल स्तर संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न कर लें।
छः विधान सभा स्तर पर संगठनात्मक पदाधिकारियों का वाट्सऐप ग्रुप बना लें।
आने वाले समय में छः विधानवार अलग-अलग बैठक आयोजित होगी।
जन समस्याओं का समाधान करें। जनता दरबार संगठन के तरफ से लगाया जाए।
बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया और कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा सभी निर्धारित कार्यक्रम को संगठन हित में धरातल पर जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ उतारा जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र कुमार झा, प्रखण्ड अध्यक्ष में संजय घोष, राजेश कुमार, बबुआ झा, अतुल गुप्ता (कार्यवाहक), बिजय पाण्डेय, प्रखण्ड प्रभारी में राजेश चौधरी, चिन्ना राव, सुबोध सिंह सरदार, कौशल प्रधान, गुरदीप सिंह, संजय तिवारी, विश्वजीत जेना, ज्योति मिश्रा, सुनील प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, BLA-2 प्रभारी रजनीश सिंह, नुक्कड सभा प्रभारी अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव, प्रोटोकोल अंसार खान, उदय कुमार सिंह, नौशाद बबलू, मिडिया प्रभारी राजीव मिश्र, सोशल मिडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, मण्डल प्रभारी में जयराम हसदा तनवीर खान फिरोज खान शिल्पी चक्रवर्ती रणजीत सिंह अंकुश बनर्जी अशोक कुमार सिंह क्रांतिकारी बलदेव सिंह लव कुमार कुमार निराला कंचन कुमारी रंजीत झा अरुण त्रिपाठी ईशान पत्र नंदलाल प्रसाद रविंद्र मौर्य शमशेर आलम देवेंद्र कुमार गुरु शरण सिंह शाहिद इकबाल, दुर्गा प्रसाद, ए आर कैलाश, फरहत बेगम, सीमा मोहंती, रीता शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। अनुशासन विषयों पर सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा शामिल हुए।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने किया



