Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज (एलबीएसएम ) करनडीह में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह जमशेदपुर के परिसर में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. झा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज (एलबीएसएम ) करनडीह में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह जमशेदपुर के परिसर में
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. झा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव सह समाज सेवी पप्पू यादव ने अपने हाथों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनकी सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत, संदीप सिंह एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!