कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा FYUGP (सत्र 2022–2026) के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के बाद Exit Option एवं Semester–VII में नामांकन संबंधी दिशा-निर्देश जारी
कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) के सत्र 2022–2026 के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के उपरांत Exit Option एवं Semester–VII में नामांकन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं

कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा FYUGP (सत्र 2022–2026) के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के बाद Exit Option एवं Semester–VII में नामांकन संबंधी दिशा-निर्देश जारी
चाईबासा – कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) के सत्र 2022–2026 के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के उपरांत Exit Option एवं Semester–VII में नामांकन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य बिंदु:
1. Semester–VI के बाद Exit Option
सेमेस्टर–I से VI तक सभी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी Bachelor’s Degree प्राप्त कर कार्यक्रम से Exit ले सकते हैं।
ऐसे विद्यार्थी दो वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम में प्रवेश के पात्र होंगे।
Bachelor’s Degree प्राप्त करने के लिए सभी बैकलॉग विषयों का उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
2. Semester–VII में नामांकन (Bachelor’s Degree with Honours)
सेमेस्टर–I से VI तक सभी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी Semester–VII में नामांकन के पात्र होंगे।
सेमेस्टर–I से VI तक कुल 35 पाठ्यक्रमों में से न्यूनतम 26 पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
जिन विद्यार्थियों ने 26 पाठ्यक्रम उत्तीर्ण नहीं किए हैं, उन्हें पहले न्यूनतम 26 पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने होंगे, तभी वे Semester–VII में प्रवेश के पात्र होंगे।
Honours Degree सभी बैकलॉग विषयों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के उपरांत ही प्रदान की जाएगी।
3. आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात विद्यार्थी अपने द्वारा चयनित विकल्प (Exit/Admission) की मुद्रित प्रति 15 जुलाई 2026 तक अपने संबंधित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें।
4. महाविद्यालयों के लिए निर्देश सभी प्राचार्य/प्राचार्य प्रभारी विद्यार्थियों के आवेदन 20 जुलाई 2026 तक कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
5. Semester–VII में नामांकन योग्य विद्यार्थियों का Semester–VII में नामांकन समानांतर रूप से प्रारंभ किया जाएगा।
FYUGP (सत्र 2026–2030) नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना*
चांसलर पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026–2030 में स्नातक (UG) नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों का आवेदन Payment Accepted अथवा Payment Pending प्रदर्शित हो रहा है, वे अपने भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान 06 एवं 07 जुलाई 2026 तक करा सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर अथवा Chancellor Portal के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। 06 एवं 07 जुलाई 2026 के बाद भुगतान संबंधी किसी भी प्रकार की आपत्ति या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी पात्रता के अनुसार Exit Option अथवा Semester–VII में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही, यदि किसी प्रकार की तकनीकी अथवा भुगतान संबंधी समस्या हो, तो उसका समाधान 06 एवं 07 जुलाई 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय अथवा Chancellor Portal के माध्यम से अवश्य करा लें, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

