बागबेड़ा पोस्तोनगर में जला समरसेबल पंप, नया पंप लगाने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तोनगर शिव मंदिर के समीप स्थित समरसेबल पंप जल जाने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। इस समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रभारी अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र नया समरसेबल पंप लगाने की मांग की

बागबेड़ा पोस्तोनगर में जला समरसेबल पंप, नया पंप लगाने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तोनगर शिव मंदिर के समीप स्थित समरसेबल पंप जल जाने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। इस समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रभारी अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र नया समरसेबल पंप लगाने की मांग की
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/SAVE_20260620_090942-212×300.jpg" alt="" width="212" height="300" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2195
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि समरसेबल पंप खराब होने के कारण भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को पीने का पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द नया समरसेबल पंप लगाया जाना आवश्यक है

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को नया समरसेबल पंप लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही नया पंप स्थापित कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सतबीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, दीपु सिंह, समाजसेवी पवन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।




