Uncategorized

45 दिवसीय जॉब रेडीनेस प्रशिक्षण का ग्रेजुएशन समारोह संपन्न

पंचायत समिति सदस्यों ने युवाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र

45 दिवसीय जॉब रेडीनेस प्रशिक्षण का ग्रेजुएशन समारोह संपन्न

पंचायत समिति सदस्यों ने युवाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित प्रोजेक्ट सेंटर में हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन द्वारा संचालित 45-दिवसीय MIC जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम का ग्रेजुएशन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम ट्रेनर-कम-लीड हेड निर्मल कुमार सिंह एवं सेंटर कोऑर्डिनेटर शमनोज झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा एवं वार्ड सदस्य उमेश पांडे उपस्थित रहे। संस्था की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात उनके कर-कमलों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्र के 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को जीवन कौशल, संचार कौशल, कंप्यूटर एवं वित्तीय साक्षरता सहित रोजगारोन्मुखी विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा एवं वार्ड सदस्य उमेश पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह का कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!