Uncategorized

मानव अधिकार सहयोग संघ द्वारा आज महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने देश की आजादी के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत शहीद उधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट के मौन के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानव अधिकार सहयोग संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन और उनका सर्वोच्च बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए

जमशेदपुर- मानव अधिकार सहयोग संघ द्वारा आज महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने देश की आजादी के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत शहीद उधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट के मौन के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानव अधिकार सहयोग संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन और उनका सर्वोच्च बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर उन्होंने देश के स्वाभिमान की रक्षा की थी। आज के युवाओं को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया, मानव अधिकार सहयोग संघ भारत जमशेदपुर इकाई के जिला प्रभारी अंसार खान,हरेराम मिश्रा, एसके साहू आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!