Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हरिणा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारी बैठक विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर, मेला में शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर प्रतिबंध

हरिणा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारी बैठक विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर, मेला में शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर प्रतिबंध

पोटका – कोल्हान के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र मुक्तेश्वर धाम हरिणा में रोजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक हरिणा मेला के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोटका विधायक संजीव सरदार ने की। बैठक में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार, जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, चारों थाना प्रभारी, चिकित्सा, वन, आबकारी, विद्युत, पेयजल, अंचल विभाग के पदाधिकारी तथा मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेला संचालन, विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260602-WA0196-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1896

ग्रामीणों की मांग पर शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर पूर्ण प्रतिबंध

बैठक के दौरान हरिणा के ग्रामीणों ने मेला परिसर में पूर्ण शराबबंदी तथा बूगी-बूगी डांस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि इन कारणों से प्रतिवर्ष विवाद और अशांति की स्थिति उत्पन्न होती है। मांग पर संज्ञान लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने प्रशासन को मेला में शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला समिति स्वयं यह तय करे कि मेला में किस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि पारंपरिक और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।
तीन राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु, सुविधाओं को लेकर बनाया गया विशेष प्लान

विधायक ने कहा कि 15 जून से शुरू होने वाला हरिणा मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जहां झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार हरिणा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तथा हरिणा मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की दिशा में भी कार्य जारी है। विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं को पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, सुरक्षा और यातायात जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने जल्द ही मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करने की बात भी कही।

विधायक ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में विधायक संजीव सरदार ने मेला के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, बड़े वाहनों का परिचालन पांडरशोली से बुनूडीह होते हुए हरिणा गांव तक कराने, वाहन पार्किंग के लिए बड्डीह प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था करने तथा 24 घंटे स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पाटभोक्ताओं के प्रवेश हेतु सभी गेट खुले रखने, आपातकालीन स्थिति के लिए मेला मार्ग को 20 फीट चौड़ा रखने, बाइक राइडर्स और रैश ड्राइविंग पर रोक लगाने तथा मनचलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। विधायक ने कहा कि हरिणा मेला की ख्याति पूरे राज्य में है और इसका सफल आयोजन क्षेत्र की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी विभाग, मेला समिति और स्थानीय लोग जिम्मेदारी के साथ मिलकर कार्य करें।

मेला के दौरान प्रशासन रहेगा पूरी तरह सतर्क

बैठक के बाद मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार ने कहा कि प्रशासन मेला के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और 24 घंटे मेला समिति के साथ समन्वय में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मेला में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी तथा बाइक स्टंट और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में 4 जून को एक और तैयारी बैठक आयोजित कर सुरक्षा एवं संचालन की अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में हरिणा ग्राम प्रधान सह मुख्य पुजारी बज्रांकन दंडपात बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, आबकारी विभाग के रामदास भगत, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, डुमरिया थाना प्रभारी रमेश टोप्पो, वन विभाग के सौरभ कुमार बासुरी, विद्युत विभाग के प्रकाश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मेला समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!