आनंद मोहन सिंह का जमशेदपुर दौरा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह के आवास पर हुआ भव्य स्वागत, अमरप्रीत सिंह काले से फोन पर जताया शोक
पूर्व सांसद आनंद मोहन का जमशेदपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह के टेल्को स्थित आवास पहुंचे, जहां समर्थकों और गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। आवास पर आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सांसद ने मनोज कुमार सिंह के परिजनों, समर्थकों और शहर के कई विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके उपरांत, आनंद मोहन ने जमशेदपुर के प्रमुख समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले से दूरभाष पर बातचीत की और उनके भाई के दुखद निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं

आनंद मोहन सिंह का जमशेदपुर दौरा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह के आवास पर हुआ भव्य स्वागत, अमरप्रीत सिंह काले से फोन पर जताया शोक
जमशेदपुर- पूर्व सांसद आनंद मोहन का जमशेदपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह के टेल्को स्थित आवास पहुंचे, जहां समर्थकों और गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
आवास पर आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सांसद ने मनोज कुमार सिंह के परिजनों, समर्थकों और शहर के कई विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके उपरांत, आनंद मोहन ने जमशेदपुर के प्रमुख समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले से दूरभाष पर बातचीत की और उनके भाई के दुखद निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर. के. सिंह, उपाध्यक्ष आर. आर. दुबे, राजेश सिंह, बलराम सिंह, सुबोध सिंह, बी. डी. झा, किशोर प्रभात, उपेंद्र तिवारी, ब्रिज किशोर प्रसाद, एस. एन. सिंह और अमन परिहार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


