Uncategorized

जलाभिषेक के लिए यूनियन का जत्था हुआ बाबा नगरी रवाना

गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था प्रातः 7 बजे यूनियन कार्यालय परिसर से कोच बस द्वारा बाबा नगरी के लिए देवघर रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में कांवरिया यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में बोल-बम का जयकारा लगाते हुए यहां से विदा लिये। बताते चलें कि यह जत्था सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा नगरी के लिए पैदल जाएगा। जहां सभी जलाभिषेक करेंगे। इस धर्म यात्रा में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य आदि गेरुआ व सफेद वस्त्र धारण कर जयकारे लगाते हुए यहां से रवाना हुये

जलाभिषेक के लिए यूनियन का जत्था हुआ बाबा नगरी रवाना

जमशेदपुर – गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था प्रातः 7 बजे यूनियन कार्यालय परिसर से कोच बस द्वारा बाबा नगरी के लिए देवघर रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में कांवरिया यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में बोल-बम का जयकारा लगाते हुए यहां से विदा लिये। बताते चलें कि यह जत्था सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा नगरी के लिए पैदल जाएगा। जहां सभी जलाभिषेक करेंगे। इस धर्म यात्रा में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य आदि गेरुआ व सफेद वस्त्र धारण कर जयकारे लगाते हुए यहां से रवाना हुये।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को सावन के महीने में जलाभिषेक करने का अलग ही महत्व है। हम-सब प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में अपने मजदूर भाईयों तथा कंपनी के उन्नति की कामना को लेकर पैदल यात्रा पूरी कर भोले शंकर को जलाभिषेक करते हैं। बाबा ही उचित मार्गदर्शन कर सही राह दिखाते हैं। सभी श्रद्धालु स्वर्गीय श्री जेएन टाटा साहब के प्रतिमा को नमन कर यहां से यात्रा प्रारंभ किये। श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते यूनियन कार्यालय पहुंचकर यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की सबों को शुभकामनाएं दिये।









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!