Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगा 33 हजार करोड़ का निवेश, मुनाफे में भी 35% का उछाल

टाटा स्टील ने चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के शानदार नतीजे घोषित कर दिए हैं। वैश्विक चुनौतियों और सप्लाई चेन में दिक्कतों के बावजूद कंपनी ने भारत में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शानदार कमाई की है। पहली तिमाही में भारत में टाटा स्टील के शुद्ध मुनाफे में 35 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 4,668 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कंपनी का कुल (कंसोलिडेटेड) मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये तक पहुंच गया

टाटा स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगा 33 हजार करोड़ का निवेश, मुनाफे में भी 35% का उछाल

[्टा्टा्टा्टा्टा्टा्टा्टा

टाटा स्टील ने चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के शानदार नतीजे घोषित कर दिए हैं। वैश्विक चुनौतियों और सप्लाई चेन में दिक्कतों के बावजूद कंपनी ने भारत में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शानदार कमाई की है। पहली तिमाही में भारत में टाटा स्टील के शुद्ध मुनाफे में 35 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 4,668 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कंपनी का कुल (कंसोलिडेटेड) मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये तक पहुंच गया

नीलंचल के विस्तार के लिए 33 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी

टाटा स्टील के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 33,873 करोड़ रुपये के बड़े निवेश (कैपेक्स) को अपनी मंजूरी दे दी है। इस निवेश से कंपनी अपनी स्टील उत्पादन क्षमता में 4.8 MTPA का इजाफा करेगी। इसका सीधा फायदा आम लोगों और रिटेल बाजार को होगा, क्योंकि इससे टाटा टिस्कॉन जैसे ब्रांडेड उत्पादों की बढ़ती मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

भारत बना टाटा स्टील की रीढ़, टाटा टिस्कॉन की भारी डिमांड दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

नतीजों पर खुशी जताते हुए टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी वी नरेंद्रन ने कहा कि पश्चिमी एशिया में तनाव और लागत बढ़ने के बावजूद भारतीय बाजार ने कंपनी की सफलता की रीढ़ की तरह काम किया है। घरेलू बाजार में डिलीवरी 11% बढ़ी है। उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल (वाहनों) में इस्तेमाल होने वाले खास स्टील की बिक्री में 21% का उछाल आया है। वहीं, घर बनाने में काम आने वाले ‘टाटा टिस्कॉन’ और ‘टाटा स्टीलियम’ जैसे ब्रांड्स की बिक्री 30% से ज्यादा बढ़ गई है।

वित्तीय स्थिति और कर्ज

कंपनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कौशिक चटर्जी ने बताया कि पहली तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व (रेवेन्यू) 60,794 करोड़ रुपये और परिचालन मुनाफा (EBITDA) 25% बढ़कर 9,370 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का कुल कर्ज (Net Debt) अभी 84,173 करोड़ रुपये है, जबकि कंपनी के पास आपात स्थिति या निवेश के लिए 45,950 करोड़ रुपये की मजबूत नकदी (लिक्विडिटी) भी उपलब्ध है।

विदेशी कारखानों का हाल टाटा स्टील के लिए विदेशी कारखानों से भी राहत की खबर है। ब्रिटेन (UK) के कारखाने के घाटे में कमी आई है, जबकि नीदरलैंड में बंद पड़े प्लांट को फिर से पूरी तरह चालू करने के लिए वहां के पर्यावरण विभाग की अनुमति से ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!