Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नशामुक्त भारत बस यात्रा ने जमशेदपुर में जन-जन तक पहुँचाया नशामुक्ति का संदेश

दस करोड़ लोगों को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ पूरे देश में चल रहे नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जमशेदपुर में नशामुक्त भारत बस यात्रा उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रही है। जमशेदपुर से आरंभ हुई यह बस यात्रा अपने आप में एक विशेष पहल है। देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक वाहनों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है, वहीं जमशेदपुर में पहली बार विशेष बस यात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

नशामुक्त भारत बस यात्रा ने जमशेदपुर में जन-जन तक पहुँचाया नशामुक्ति का संदेश

जमशेदपुर- दस करोड़ लोगों को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ पूरे देश में चल रहे नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जमशेदपुर में नशामुक्त भारत बस यात्रा उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रही है। जमशेदपुर से आरंभ हुई यह बस यात्रा अपने आप में एक विशेष पहल है। देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक वाहनों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है, वहीं जमशेदपुर में पहली बार विशेष बस यात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस बस यात्रा का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार जी द्वारा ब्रह्माकुमारीज के यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, जमशेदपुर स्थित सेवा केंद्र से किया गया था।

शुभारंभ के बाद से बस यात्रा प्रतिदिन जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए स्कूल, कॉलेज, बस स्टॉप, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, पार्क, होटल, मॉल तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुँच रही है। इन स्थानों पर लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई जा रही है।

आज 12 अगस्त को बस यात्रा कदमा क्षेत्र के शास्त्री नगर, उलियान एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। आज दिनभर में लगभग 31 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बस को देखने और उसके माध्यम से प्रस्तुत किए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों के प्रति लोगों की अच्छी रुचि है।

बस के अंदर कुंभकरण की मूवमेंट वाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से समझाया जा रहा है। बस के ऊपर लगाई गई नशामुक्ति विषयक चित्र प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसके माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी जाती है। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को नशामुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई जाती है।

इस अभियान की एक विशेषता यह भी है कि एक ही समय पर अलग-अलग स्थानों पर अनेक वक्ता एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता जाकर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस प्रकार एक साथ कई स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

पूरे देश में दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने के लक्ष्य की दिशा में अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। लोगों में बढ़ता उत्साह और सहभागिता इस बात का संकेत है कि नशामुक्त भारत का यह अभियान सफलता की ओर निरंतर अग्रसर है।

कल 13 अगस्त को नशामुक्त भारत बस यात्रा जुगसलाई क्षेत्र में पहुँचेगी, जहाँ विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं नशामुक्ति की प्रतिज्ञा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!