आदिवासी युवा संगठन एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज हॉस्टल के छात्रों द्वारा 74वें फिल्मफेयर अवार्ड विजेता का सम्मान
को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के परिसर में आदिवासी युवा संगठन के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 74वें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित रवि राज मुर्मू को अंगवस्त्र, एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया

आदिवासी युवा संगठन एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज हॉस्टल के छात्रों द्वारा 74वें फिल्मफेयर अवार्ड विजेता का सम्मान

जमशेदपुर- आज को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के परिसर में आदिवासी युवा संगठन के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 74वें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित रवि राज मुर्मू को अंगवस्त्र, एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष हरि राम टुडू ने कहा कि हमारे समाज के झारखंड के युवा का राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का सम्मान पाना पूरे आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। इससे हमारे हॉस्टल के छात्रों एवं युवाओं को कला और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी
समारोह में आदिवासी युवा संगठन के सभी पदाधिकारी एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज हॉस्टल के छात्र नायक फ्लोरेंस बैक भीमसेन मुर्मू बुधराम मुर्मू सुशील दिनेश हेंब्रोम कान्तो मुर्मू एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


