Uncategorized

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा व्यापारियों के खिलाफ विधानसभा में की गई अभद्र टिप्पणी पर युवा व्यवसायी सन्नी संघी ने कड़े शब्दों में निंदा की

सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारिणी सदस्य युवा व्यवसायी सन्नी संघी ने झारखंड विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा व्यापारियों की "जमात" के खिलाफ दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री संघी ने कहा कि विधानसभा जैसे गरिमामय मंच से मुख्यमंत्री द्वारा पूरे व्यापारी वर्ग को "नोटों के बंडल रखने वाला" और "लोकतंत्र खरीदने वाला" कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस तरह के बयान से न केवल व्यापारी समाज का अपमान हुआ है, बल्कि राज्य में व्यापार और निवेश का माहौल भी खराब होता है

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा व्यापारियों के खिलाफ विधानसभा में की गई अभद्र टिप्पणी पर युवा व्यवसायी सन्नी संघी ने कड़े शब्दों में निंदा की

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=6RMoLYA3slkZYTjs

सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारिणी सदस्य युवा व्यवसायी सन्नी संघी ने झारखंड विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा व्यापारियों की “जमात” के खिलाफ दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।

श्री संघी ने कहा कि विधानसभा जैसे गरिमामय मंच से मुख्यमंत्री द्वारा पूरे व्यापारी वर्ग को “नोटों के बंडल रखने वाला” और “लोकतंत्र खरीदने वाला” कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस तरह के बयान से न केवल व्यापारी समाज का अपमान हुआ है, बल्कि राज्य में व्यापार और निवेश का माहौल भी खराब होता है।

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारी समय-समय पर सरकार को सबसे अधिक कर देते हैं और लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं। आपदा के समय में भी व्यापारी समाज ने हमेशा जनता का साथ दिया है। ऐसे में पूरे वर्ग को कटघरे में खड़ा करना कहीं से भी उचित नहीं है।

श्री संघी ने मांग की कि यदि किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ भ्रष्टाचार के प्रमाण हैं तो सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करे। लेकिन इस आड़ में पूरे व्यापारी समाज को बदनाम करना गलत है। मुख्यमंत्री अपने बयान के लिए व्यापारियों से सार्वजनिक माफी मांगें और भविष्य में इस तरह की भाषा का प्रयोग न करने का आश्वासन दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!