Uncategorized

आदित्यपुर को मिली नई सौगात एसएस ट्रेड सेंटर मॉल और आधुनिक होटल ‘स्वास्ति प्रीमियम’ का भव्य उदघाटन

टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित नव-निर्मित एसएस ट्रेड सेंटर मॉल का भव्य उदघाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जियाड़ा (JIADA) के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन उपस्थित रहे। इनके अलावा, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह समेत कई गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की

आदित्यपुर- आदित्यपुर को मिली नई सौगात एसएस ट्रेड सेंटर मॉल और आधुनिक होटल ‘स्वास्ति प्रीमियम’ का भव्य उदघाटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगी गति

आदित्यपुर- टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित नव-निर्मित एसएस ट्रेड सेंटर मॉल का भव्य उदघाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जियाड़ा (JIADA) के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन उपस्थित रहे। इनके अलावा, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह समेत कई गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
स्वास्ति इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रविंद्र कुमार झा एवं डायरेक्टर अमित कुंवर ने बताया कि एसएस ट्रेड सेंटर को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह मॉल व्यापार, खरीददारी और कॉर्पोरेट गतिविधियों के लिए एक उत्कृष्ट और सुविधाजनक केंद्र बनेगा

इसी परिसर में 21 कमरों वाला अत्याधुनिक होटल “स्वास्ति प्रीमियम” भी संचालित किया जा रहा है, जहाँ मेहमानों को विश्वस्तरीय आवास एवं बेहतरीन आतिथ्य सेवाएँ मिलेंगी। निदेशकों ने भरोसा जताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!