Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जयपाल कॉलनी होकर बालीगुमा टंकी तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के क्रम में बिजली का करेंट लगने से मृत मज़दूर परिवार को 10 लाख रूपया मुआवजा का भुगतान ठेकेदार द्वारा किया गया

मृत मज़दूर की दोनों पत्नियों के परिवार के बीच मुआवजा के चेक का वितरण गिरिडीह से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ

जमशेदपुर- जयपाल कॉलनी होकर बालीगुमा टंकी तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के क्रम में बिजली का करेंट लगने से मृत मज़दूर परिवार को 10 लाख रूपया मुआवजा का भुगतान ठेकेदार द्वारा किया गया. मृत मज़दूर की दोनों पत्नियों के परिवार के बीच मुआवजा के चेक का वितरण गिरिडीह से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ

मृतक चेतन यादव गिरिडीह जिला के पेशम पंचायत के पेशम गांव के रहने वाले थे. वहाँ से मृतक की पत्नी कौशल्या देवी और उनके दो बेटों को लेकर मनीष सिंह जमशेदपुर आए हैं जिनकी पत्नी रागिनी सिंहा पेशम पंचायत की मुखिया है. साथ में पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद वर्मा और गद्दी पंचायत के मुखिया गुलाबती देवी के पति दिनेश यादव भी साथ में आए हुए हैं. इन सबकी मौजूदगी में मुआवजा राशि का वितरण किया गया.

ठेकेदार पर दबाव बनाकर मुआवजा दिलाने में जनता दल युनाइटेड के नेताओं तथा विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही. इनमें अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार,प्रतिनिधि पप्पू सिंह, बिकास साहनी, पिंटू सिंह, दिनेश कुमार, बीरू सिंह आदि शामिल रहे. इनकी उपस्थित में मुआवजा राशि का भुगतान हुआ. मुआवजा के रूप में एक लाख रूपया नगद और 6 लाख तथा 3 लाख रूपए के दो चेक दिये गये.

आज सुबह गिरिडीह जिला के बगोदर विधानसभा क्षेत्र से माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को फोन किया और बताया कि मृतक उनके क्षेत्र के हैं और काफी गरीब परिवार से है. सरकार और ठेकेदार की गलती से उनकी जान गई है, मगर मृतक को मुआवजा देने में पदाधिकारी और ठेकेदार आनाकानी कर रहे हैं. उन्होंने गरीब मृतक को उचित मुआवजा दिलाने में सहयोग करने के लिए सरयू राय से आग्रह किया.

विधायक सरयू राय आज पटना गए हुए हैं. उन्होंने जदयू के पदाधिकारियों और विधायक प्रतिनिधियों को इस हेतु निर्देश दिया और मुआवजा मिलने तक जानकारी लेते रहे. मुआवजा भुगतान के उपरांत मृतक परिवार और सहयोगी गिरिडीह जिला स्थित पैतृक गांव के लिए प्रस्थान कर गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!