Uncategorized

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना कल से सुचारू रूप से कार्य करेंगे। इस आशय की जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने सांसद बिद्युत बरण महतो को दी

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के ठप्प रहने पर ली जानकारी मिलने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस संबंध में कल बातचीत की थी। जिसमें उन्हें बताया गया था कि ट्रांसफार्मर में खराब होने के कारण समस्या आ रही है। इस आशय की जानकारी मिलने पर सांसद श्री महतो ने बिद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालिका अभियंता से बात कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली

जमशेदपुर- गोविंदपुर जलापूर्ति योजना कल से सुचारू रूप से कार्य करेंगे। इस आशय की जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने सांसद बिद्युत बरण महतो को दी । उल्लेखनीय है कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के ठप्प रहने पर ली जानकारी मिलने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस संबंध में कल बातचीत की थी। जिसमें उन्हें बताया गया था कि ट्रांसफार्मर में खराब होने के कारण समस्या आ रही है। इस आशय की जानकारी मिलने पर सांसद श्री महतो ने बिद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालिका अभियंता से बात कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली । इस संदर्भ में उन्हें बताया गया कि ट्रांसफार्मर के रिपेयर होने में लगभग एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। इस पर सांसद श्री महतो ने बिद्युत विभाग के अभियंताओं को वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए कहा। इस पर कार्रवाई करते हुए बिद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जलापूर्ति योजना के लिए वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की। तत्पश्चात आज से जलापूर्ति योजना पुनः कार्यशील किया गया है एवं कल दिन से जलापूर्ति पूर्ववत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!