Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शहर में बढ़ते अपराध, चोरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज निराधार मुकदमों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज निराधार मुकदमों के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा

शहर में बढ़ते अपराध, चोरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज निराधार मुकदमों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर- शहर में लगातार बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज निराधार मुकदमों के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शहर में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, चोरी, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की मांग की। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है। उन्होंने विशेष रूप से मानगो डिमना रोड स्थित एक ही रात में नौ दुकानों में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया

प्रतिनिधिमंडल ने गत दिनांक 3 जुलाई को शांतिपूर्ण जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं पर गंभीर और निराधार धाराओं में दर्ज प्राथमिकी पर भी आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों को उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध गंभीर धाराएं लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर निराधार धाराओं को हटाने एवं निर्दोष कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने की मांग की।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने गोलमुरी थाना में दर्ज उस मामले को भी उठाया, जिसमें कन्हैया यादव हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराने पहुंचीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के साथ मौजूद भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष बैजनाथ उपाध्याय (पप्पू उपाध्याय) एवं भाजपा कार्यकर्ता हरेराम यादव के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे पूरी तरह निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कर गंभीरता से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से संबंधित मामलों की भी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान पर प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं जिला मंत्री तन्मय झा व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!