Uncategorized

जनसमस्याओं को जानने विधायक पूर्णिमा साहू पहुंची कंचन नगर, सड़क निर्माण एवं नाली साफ-सफाई कार्य का लिया जायजा, छुटे स्थानों पर भी जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत कंचन नगर छठ घाट एवं कंचन नगर बस्ती का दौरा कर टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा कराए जा रहे पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण एवं नाली सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया

जनसमस्याओं को जानने विधायक पूर्णिमा साहू पहुंची कंचन नगर, सड़क निर्माण एवं नाली साफ-सफाई कार्य का लिया जायजा, छुटे स्थानों पर भी जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत कंचन नगर छठ घाट एवं कंचन नगर बस्ती का दौरा कर टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा कराए जा रहे पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण एवं नाली सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया जिससे स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दौरे के दौरान स्थानीय बस्तीवासियों ने विधायक को अवगत कराया कि क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अभी तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य नहीं किया गया है। इस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल टाटा स्टील यूआईएसएल के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर छूटे हुए स्थानों पर भी शीघ्र पेवर ब्लॉक बिछाने की बात कही। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शेष स्थानों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

निरीक्षण के उपरांत विधायक पूर्णिमा साहू ने कंचन नगर बस्ती के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्यों की निगरानी जारी रहेगी।

इस दौरान भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर राय, शशि सिंह, महेंद्र रजक, प्रदीप मिश्रा, वरुण श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार, संतोष ठाकुर, मिंटू मिश्रा समेत स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!