Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बीएलए-2 सदस्यों ने छह विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर प्रक्रिया का किया निरीक्षण चुनाव आयोग के अभियान में दिया सहयोग- शशि भूषण राय

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत 30 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी बूथ केंद्रों पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के बीएलए-2 सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 सदस्य बड़ी संख्या में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के बूथ केंद्रों पर उपस्थित होकर एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बीएलए-2 सदस्यों ने छह विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर प्रक्रिया का किया निरीक्षण चुनाव आयोग के अभियान में दिया सहयोग- शशि भूषण राय

जमशेदपुर- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत 30 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी बूथ केंद्रों पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के बीएलए-2 सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 सदस्य बड़ी संख्या में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के बूथ केंद्रों पर उपस्थित होकर एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।
एसआईआर प्रक्रिया के सत्यापन एवं निरीक्षण के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी सशिभूषण राय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया। प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रभारी ब्रजेंद्र तिवारी, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी नीरज भोगता, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद तथा आशुतोष सिंह शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 20 बूथों, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 15 बूथों तथा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के 18 बूथ केंद्रों का भ्रमण कर वहां उपस्थित बीएलओ से एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए तथा पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के साथ जे एच तारापुर स्कूल एवं कबीरिया स्कूल स्थित बूथ केंद्रों का भी दौरा किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा संचालित एसआईआर अभियान में सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने शारदा मणि उच्च विद्यालय, साकची स्थित बूथ केंद्र पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया का अध्ययन किया तथा निर्वाचन कार्य में सहयोग प्रदान किया। वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सोनारी स्थित 26 नंबर बूथ पर पहुंचकर बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एसआईआर प्रक्रिया के सफल संचालन में सहयोग किया
जिले के पोटका, घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 सदस्य संबंधित बूथ केंद्रों पर उपस्थित रहे। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की सभी बारीकियों को समझा, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित किया तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित सभी संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सकारात्मक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी मतदाताओं के हितों की रक्षा एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
सक्रिय सहयोग प्रदान करने वालों में जसवंत सिंह जस्सी, राजकिशोर यादव, देवशरण सिंह, सुभाष उपाध्याय, सतीश कुमार, राजेश कुमार, संजय घोष, देबाशीष घोष, विश्वजीत जेना, प्रितपाल सिंह, अली रजा खान, रंजीत सिंह, पवन बबलू, जी एम रजा, शफी अहमद खान, रियाजुद्दीन खान, राजा सिंह राजपूत, अतुल गुप्ता, राकेश साहू, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, राजनारायण यादव, बबुआ झा, राजेश चौधरी, देवेन्द्र कुमार, के पी रवि, राकेश दास, मुन्ना मिश्रा, प्रमोद मिश्र, सुनील गुप्ता, लखन सिंह, सोनी कुमारी, रूबी ठाकुर, आशीष मुखी, फिरोज खान, लव कुमार निराला, सुब्रतो दास, शिल्पी चक्रवर्ती, अमित श्रीवास्तव, दीपक यादव, काल्टू चक्रवर्ती, आनन्द दास, शिवनाथ मांडी, सत्यजीत सीट, सतदल गिरी, किशनलाल महतो, मनोज महतो, जयराम हाॅसदा, शिशुलाल महतो, सुधीर टुडू, शिबु सिंह, ज्योति मिश्र, नलिनी सिन्हा, सुनील प्रसाद, धीरज कुमार, बिजय कुमार, अमरजीत नाथ सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता एवं सदस्यों ने अभियान में हिस्सा लिया।

जे एच तारापुर एवं कबीरिया स्कूल में एस आई आर कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव रंजन के साथ शशिभूषण राय जिला प्रभारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, नीरज भोक्ता, संजय सिंह आजाद, अली रजा खान, राजीव मिश्र शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!