Uncategorized

डालसा चलाया जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान, लोगों को किया गया कानून के प्रति जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के मोबाईल वैन द्वारा शनिवार को साकची गोलचक्कर, टेम्पो स्टैंड , बंगाल क्लब, टिस्को गेट, करीम टॉकीज, ग्रेजुएट कॉलेज के निकट सहित अन्य क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई । जागरूकता अभियान में डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार आशीष प्रजापति, संजय तिवारी, मनोज महतो एवं ग्लोरिया पूर्ति द्वारा लोगों को डालसा के कार्य और उद्देश्य, घरेलू हिंसा लोक अदालत में समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझाया गया

डालसा चलाया जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान, लोगों को किया गया कानून के प्रति जागरूक

जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के मोबाईल वैन द्वारा शनिवार को साकची गोलचक्कर, टेम्पो स्टैंड , बंगाल क्लब, टिस्को गेट, करीम टॉकीज, ग्रेजुएट कॉलेज के निकट सहित अन्य क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई । जागरूकता अभियान में डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार आशीष प्रजापति, संजय तिवारी, मनोज महतो एवं ग्लोरिया पूर्ति द्वारा लोगों को डालसा के कार्य और उद्देश्य, घरेलू हिंसा लोक अदालत में समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझाया गया

इसके अलावा नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट , बाल विवाह, बाल श्रम , ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नशा उन्मूलन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!