Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्व कल्याणी भवन का भव्य उदघाटन आध्यात्मिक जागृति का नया केंद्र बना जुगसलाई

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व कल्याणी भवन के निकट St. John School, मारवाड़ी पाड़ा, जुगसलाई में नवनिर्मित आध्यात्मिक सेवा केंद्र का भव्य उदघाटन ईस्टर्न मुज़फ्फरपुर ज़ोन की प्रमुख रानी दीदी के करकमलों द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ इस अवसर पर मुज़फ्फरपुर से पधारी कंचन बहन, कोल्हान क्षेत्र की निदेशिका अंजू दीदी, जुगसलाई सेवा केंद्र की प्रभारी रागिनी दीदी, तथा माउंट आबू (राजस्थान) मुख्यालय से पधारे भूषण भाई, बिंदेश्वरी भाई एवं प्रकाश भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे

विश्व कल्याणी भवन का भव्य उदघाटन आध्यात्मिक जागृति का नया केंद्र बना जुगसलाई

जमशेदपुर – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व कल्याणी भवन के निकट St. John School, मारवाड़ी पाड़ा, जुगसलाई में नवनिर्मित आध्यात्मिक सेवा केंद्र का भव्य उदघाटन ईस्टर्न मुज़फ्फरपुर ज़ोन की प्रमुख रानी दीदी के करकमलों द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ
इस अवसर पर मुज़फ्फरपुर से पधारी कंचन बहन, कोल्हान क्षेत्र की निदेशिका अंजू दीदी, जुगसलाई सेवा केंद्र की प्रभारी रागिनी दीदी, तथा माउंट आबू (राजस्थान) मुख्यालय से पधारे भूषण भाई, बिंदेश्वरी भाई एवं प्रकाश भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, मानवाधिकार अध्यक्ष उषा सिंह, सुंदरनगर थाना प्रभारी, समाजसेवी दीपक भलोटिया, ज्योति अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल एवं मोती अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
उदघाटन के पश्चात आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ईश्वरीय गीत, प्रेरणादायी नृत्य तथा आध्यात्मिक संदेशों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचार एवं अनुभव साझा करते हुए विश्व कल्याणी भवन को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सेवा केंद्र बताया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व कल्याणी भवन का उद्देश्य जन-जन तक परमात्मा का प्रेम, शांति, सुख और आध्यात्मिक ज्ञान पहुँचाना है। यहाँ सभी के लिए निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण, आध्यात्मिक शिक्षा तथा नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी जाएगी। यह सेवा केंद्र समाज में आध्यात्मिक जागृति, नशामुक्ति, पारिवारिक मूल्यों तथा विश्व-शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जमशेदपुर एवं आसपास के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!