Uncategorized

संस्कृति, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम

लोयला स्कूल, बिष्टुपुर के प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडिस से शिष्टाचार मुलाकात हुई। भेंट के दौरान आगामी पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय में 'रक्षाबंधन प्रतियोगिता' आयोजित करने का विनम्र निवेदन किया। ​इस पहल का सहर्ष स्वागत करते हुए फादर विनोद फर्नांडिस ने डाक विभाग के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी

संस्कृति, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम!
​

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=yXYyS6WsbVfr6tJ-

जमशेदपुर- आज लोयला स्कूल, बिष्टुपुर के प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडिस से शिष्टाचार मुलाकात हुई। भेंट के दौरान आगामी पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय में ‘रक्षाबंधन प्रतियोगिता’ आयोजित करने का विनम्र निवेदन किया।
​इस पहल का सहर्ष स्वागत करते हुए फादर विनोद फर्नांडिस ने डाक विभाग के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी।
​उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जताई कि इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई राखियाँ हमारे उन वीर सैनिक भाइयों को भेजी जाएँगी, जो सरहद पर रहकर दिन-रात देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल बच्चों को देश के रक्षकों के प्रति कृतज्ञ होना सिखाएगी और वे बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!