Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को ने किया स्वागत

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड पद पर नियुक्त होने पर श्री संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को ने किया स्वागत

जमशेदपुर- टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड पद पर नियुक्त होने पर श्री संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से कहा गया कि श्री संजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व, अनुभव एवं कार्यकुशलता से टाटा मोटर्स हॉस्पिटल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।

इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव, राजीव शरण, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, संजय दास, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, श्री युधिष्ठिर एवं श्री उपेंद्र सहित चित्रांश परिवार टेल्को के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सभी सदस्यों ने संजय लाल श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल नेतृत्व की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!