Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर नगर परिषद क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग

सरकार की पुरानी दमकल गाड़ियों के स्थान पर नई दमकल गाड़ियां लाई जाए तत्काल दो दमकल गाड़ियां जुगसलाई थाना परिसर में रखी जाए -- सरदार शैलेंद्र सिंह

उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर नगर परिषद क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग

सरकार की पुरानी दमकल गाड़ियों के स्थान पर नई दमकल गाड़ियां लाई जाए
तत्काल दो दमकल गाड़ियां जुगसलाई थाना परिसर में रखी जाए — सरदार शैलेंद्र सिंह

जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद रेंट पर कमेटी ने उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंप कर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग की है जब तक फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं बनता है तब तक दो दमकल गाड़ियों को जुगसलाई थाना परिसर में रखने का अनुरोध किया है ज्ञापन में कहा गया है कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र घनी आबादी वाला व्यावसायिक क्षेत्र है जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन ना होने के कारण अचानक इस क्षेत्र में कहीं भी आग लगने पर सही समय पर दमकल नहीं पहुंच पाती है जिसके कारण लाखों का नुकसान हो चुका होता है यह क्षेत्र घनी आबादी के साथ-साथ यहां की सड़के भी संकीर्ण गलियों जैसी है ऐसी स्थिति में आपको बताना जरूरी समझते हैं कि गत दिनों 29 मई को जुगसलाई में एक मिठाई फैक्ट्री में आग लग गई फायर ब्रिगेड स्टेशन में सूचना करने के बावजूद 45 मिनट के बाद जुगसलाई में दमकलों का आना शुरू हुआ तब तक आग बहुत फैल चुकी थी लाखों का नुकसान हो चुका था लगभग 4 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका था
वर्तमान में टाटा स्टील की दो दमकल एवं राज्य सरकार की दो दमकल आग बुझाने मे लगी रही और चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका परंतु दुर्भाग्य जनक बात यह है की झारखंड सरकार की दमकल पुरानी हो जाने के कारण खस्ता हालत नजर आई इस गाड़ी का इंजन कमजोर होने के कारण वह पानी का लोड भी नहीं ले पा रही थी है सरकारी दमकल गाड़ी नंबर में जब पानी खत्म हो गया तो दमकल में पानी भरने के लिए मैं और जुगसलाई के पार्षद जगदीप सिंह मंटू दमकल को जुगसलाई वाटर प्लांट लेकर गए दमकल का ड्राइवर एवं उसकी सहयोगी नशे में होने के कारण वाटर प्लांट की दीवार एवं गेट को नुकसान पहुंचा दिया तो वह घबराकर बिना पानी भरे दमकल को वापस गोलमुरी ले गए
जुगसलाई वाटर प्लांट में भी एक कमी नजर आई पानी टंकी से दमकल में पानी भरने के लिए सवा इंची का पाइप लगा हुआ है परंतु आपातकालीन स्थिति के लिए तीन या चार इंची का पाइप लगा रहना चाहिए ताकि पानी को जल्द भरा जा सके
ज्ञापन में इस विषय पर तत्काल उचित कार्रवाई कर जुगसाई नगर परिषद क्षेत्र में अत्यआधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने का अनुरोध किया है ताकि समय पर आग पीड़ित स्थान पर तत्काल पहुंचकर राहत पहुंचाई जा सके एवं जब तक फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं बन जाता है तब तक जुगसलाई थाना परिसर में दो दमकल को रखा जाए एवं सरकारी पुरानी दमकलों को हटाकर नई दमकल गाड़ियों को लाया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!