बाल कावड़ यात्रा भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न
मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा एवं आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा के संयुक्त तत्वावधान तथा तपाड़िया कोचिंग सेंटर के विशेष सहयोग से आज भव्य बाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चौक बाजार जुगसलाई से प्रारंभ होकर राम टेकरी रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड एवं बाटा चौक होते हुए श्री राजस्थान शिव मंदिर पहुँची, जहाँ भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ

बाल कावड़ यात्रा भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न
जमशेदपुर- मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा एवं आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा के संयुक्त तत्वावधान तथा तपाड़िया कोचिंग सेंटर के विशेष सहयोग से आज भव्य बाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चौक बाजार जुगसलाई से प्रारंभ होकर राम टेकरी रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड एवं बाटा चौक होते हुए श्री राजस्थान शिव मंदिर पहुँची, जहाँ भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान शिव, माता पार्वती एवं अन्य धार्मिक स्वरूपों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण मार्ग में “हर-हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यात्रा के दौरान दोनों स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। सत्यनारायण मंदिर में आरती सम्पन्न होने के पश्चात यात्रा आगे बढ़ी तथा श्री राजस्थान शिव मंदिर में भी विधिवत आरती एवं जलाभिषेक किया गया।
बच्चों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए फ्रूटी, टाटा ग्लूकोज़, केला, पेयजल एवं नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
बाल कावड़ यात्रा में भगवान शिव एवं माता पार्वती सहित विभिन्न धार्मिक स्वरूपों में सजे बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार बरवालिया जी, पार्षद शिल्पा तापड़िया जी, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला मंच की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पड़िया जी, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय संयोजक युवा अंकिता लोधा,जुगसलाई थाना प्रभारी श्रीमान गुलाम रब्बानी एवं दिलीप कुमार यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयोजन की सफलता में मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज, सचिव युवा हेमंत गुप्ता, संयोजक युवा आशीष अग्रवाल, युवा हेमंत अग्रवाल हर्ष, युवा आयुष अग्रवाल, युवा केशव गोयल, युवा अमन गोयल,युवा आकाश काबरा,युवा जितेश अग्रवाल, युवा पंकज शर्मा, युवा जैकी शर्मा,आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा की ओर से अध्यक्ष युवा बेबी अग्रवाल, सचिव युवा बंधन केडिया, संयोजक युवा ज्योति सोनी, युवा पूजा खंडेलवाल, युवा अंजू अग्रवाल, युवा पूजा अग्रवाल, तपाड़िया कोचिंग सेंटर से सभी सहयोगकर्ताओं, अभिभावकों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के संवर्धन हेतु ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।




