नामांकन प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए डीन अकादमिक्स, डॉ. संजय यादव ने प्राचार्यों के साथ की ऑनलाइन बैठक
कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक्स डॉ. संजय यादव द्वारा आज विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्राचार्य प्रभारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य FYUGP (सत्र 2022–2026) के विद्यार्थियों के लिए जारी Exit Option, Semester–VII में नामांकन तथा FYUGP (सत्र 2026–2030) के स्नातक नामांकन से संबंधित दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा करना था। बैठक के दौरान डॉ. यादव ने महाविद्यालयों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, निर्धारित समय-सीमा, ऑनलाइन आवेदन के उपरांत हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे पात्र विद्यार्थियों तक समय पर सही जानकारी पहुँचाते हुए नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराएं

नामांकन प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए डीन अकादमिक्स, डॉ. संजय यादव ने प्राचार्यों के साथ की ऑनलाइन बैठक
चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक्स डॉ. संजय यादव द्वारा आज विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्राचार्य प्रभारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य FYUGP (सत्र 2022–2026) के विद्यार्थियों के लिए जारी Exit Option, Semester–VII में नामांकन तथा FYUGP (सत्र 2026–2030) के स्नातक नामांकन से संबंधित दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा करना था।
बैठक के दौरान डॉ. यादव ने महाविद्यालयों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, निर्धारित समय-सीमा, ऑनलाइन आवेदन के उपरांत हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे पात्र विद्यार्थियों तक समय पर सही जानकारी पहुँचाते हुए नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराएं।
बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। Semester–VII में नामांकन की पात्रता, Exit Option, बैकलॉग संबंधी प्रावधान, आवेदन प्रक्रिया तथा Chancellor Portal पर भुगतान से जुड़ी तकनीकी समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर उपस्थित सभी शंकाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने भी संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा विद्यार्थियों के हित में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में सदस्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह तथा सदस्य डॉ. ए. के. रवानी भी उपस्थित रहे और नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव एवं आवश्यक जानकारी साझा की।
डीन अकादमिक्स ने बताया कि FYUGP (सत्र 2026–2030) में स्नातक नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2026 तक कुल 25,390 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन Payment Accepted अथवा Payment Pending की स्थिति में हैं, उन्हें 06 एवं 07 जुलाई 2026 तक भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित कोल्हान विश्वविद्यालय अथवा Chancellor Portal के माध्यम से अपना प्रकरण निस्तारित कराने का अवसर दिया गया है। 06 एवं 07 जुलाई 2026 के बाद भुगतान संबंधी किसी भी प्रकार की आपत्ति या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि स्नातक नामांकन की प्रथम चयन सूची (First Selection List) का प्रकाशन 08 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी प्राचार्यों से अपील की गई कि वे विद्यार्थियों तक विश्वविद्यालय की अद्यतन सूचनाएँ समय पर पहुँचाएँ तथा किसी भी प्रकार की शंका अथवा तकनीकी समस्या की स्थिति में विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित कर उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि सभी विद्यार्थियों का नामांकन समयबद्ध एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।



