Uncategorized

पत्रकार और सदस्यों के हित की सुरक्षा के लिए क्लब हर संभव प्रयास करेगा – संजीव भारद्वाज

स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

पत्रकार और सदस्यों के हित सुरक्षा के लिए क्लब हर संभव प्रयास करेगा – संजीव भारद्वाज

स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

जमशेदपुर- भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर प्रेस क्लब परिसर एल-2/6 में पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय के प्रयास के बाद जमशेदपुर प्रेस क्लब को टाटा स्टील में पंजीकृत क्वार्टर का आवंटन हुआ है। क्लब को अमानत रोड स्थित क्वार्टर नंबर L2/6 आवंटित किया गया है, जो क्लब के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रेस क्लब पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए और बेहतर कार्य करेगा।

वहीं, क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने सभी पत्रकार साथियों और सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरव और संकल्प का दिन है। उन्होंने क्लब की नई पहल की जानकारी देते हुए बताया कि आज से जमशेदपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के लिए मेडिकल सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्लब लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। मेडिकल सुविधा की शुरुआत क्लब के सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण समारोह आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष सुमित झा, सह सचिव अमित तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बी श्रीनिवास, पूर्व महासचिव गुलाब सिंह, श्याम झा, वरीय सदस्य कौशल सिंह, कुलविंदर सिंह, रघुवंशमणि सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, रवि झा, जितेंद्र कुमार, निखिल सिन्हा, रमन झा, निलय सेनगुप्ता, डॉ प्रमोद, मिथिलेश चौबे, चंद्रशेखर, अरविन्द सिंह, धनंजय, आकाश, अविनाश शर्मा, सानू सरकार, अभिषेक सिन्हा, अंकित, नितीश, नागेंद्र कुमार, अन्य कई लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!