106वीं वाहिनी RAF में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
106वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सुंदरनगर, जमशेदपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 106वीं वाहिनी RAF के कमांडेंट श्री राजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया गया

106वीं वाहिनी RAF में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

जमशेदपुर- 106वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सुंदरनगर, जमशेदपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 106वीं वाहिनी RAF के कमांडेंट श्री राजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया

इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया गया।

अपने संबोधन में कमांडेंट राजीव कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया।
समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी मौली मोहन कुमार, कौशल साधन गिरी, उप कमांडेंट बच्चानदेव कुमार सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RCWA 106 RAF द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें RCWA 106 RAF की अध्यक्षा श्रीमती शुभ्रा कांत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बल के जवानों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
समारोह के क्रम में संध्या समय जवानों के लिए बड़ा खाना का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम ने राष्ट्रप्रेम, एकता, भाईचारे एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया।




