शास्त्री नगर ब्लाक नंबर ३ कदमा पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय (बोरा स्कूल) भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर बैठक आयोजित
शास्त्री नगर ब्लाक नंबर ३ कदमा पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय (बोरा स्कूल) भवन में रविवार, 23 अगस्त 2026 को संध्या 6:30 बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एल. एन. तिवारी, सुमित कुमार ‘आजाद’, एन. राम कुमार, संतोष सोनी एवं ममता देवी ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बस्तीवासियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर (Health Check-up Camp) आयोजित करने पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में बस्ती के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर उन्हें स्वस्थ रखने के प्रयास पर विशेष चर्चा की गई

शास्त्री नगर ब्लाक नंबर ३ कदमा पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय (बोरा स्कूल) भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर बैठक आयोजित

जमशेदपुर- शास्त्री नगर ब्लाक नंबर ३ कदमा पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय (बोरा स्कूल) भवन में रविवार, 23 अगस्त 2026 को संध्या 6:30 बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एल. एन. तिवारी, सुमित कुमार ‘आजाद’, एन. राम कुमार, संतोष सोनी एवं ममता देवी ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बस्तीवासियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर (Health Check-up Camp) आयोजित करने पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में बस्ती के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर उन्हें स्वस्थ रखने के प्रयास पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण श्री चंदन प्रसाद ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।
बैठक में स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य हित में शिविर के आयोजन एवं उसकी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझावों पर भी चर्चा की गई।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन ममता देवी ने किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से वरुण चौधरी, मुकेश रजक, विजय शंकर पाण्डेय, मनी प्रसाद, अनिश जी, देवाशीष दीपांकर, देवाशीष, धीरज मुखी, राजेश राव, संजय प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, लाला, राजीव कुमार, चन्द्र शेखर प्रसाद, दीपक सोनी, चिराग सिंह, दिलीप कुमार रजक एवं रणधीर कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


