पुनः राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारियों के अध्यक्ष बने
द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के इकाई यूनाइटेड क्लब का चुनाव संपन्न हुआ । पुनः राकेश्वर पांडे को यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। कार्यकरी अध्यक्ष के लिए बी.के. डिंडा एवं महासचिव ददन सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक सुब्रत देव सीक्रेट वैलेट पेपर द्वारा कमेटी मेंबरों के चुनाव परिणाम की घोषणा की। जिसमें क्रमशः दिनेश कुमार पांडे, राजू सोना, सुभाष जेना, माधव हरपाल ने चुनाव में जीत हासिल की

पुनः राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारियों के अध्यक्ष बने

जमशेदपुर- आज द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के इकाई यूनाइटेड क्लब का चुनाव संपन्न हुआ । पुनः राकेश्वर पांडे को यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। कार्यकरी अध्यक्ष के लिए बी.के. डिंडा एवं महासचिव ददन सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक सुब्रत देव सीक्रेट वैलेट पेपर द्वारा कमेटी मेंबरों के चुनाव परिणाम की घोषणा की। जिसमें क्रमशः दिनेश कुमार पांडे, राजू सोना, सुभाष जेना, माधव हरपाल ने चुनाव में जीत हासिल की।
कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे में पूर्ण निष्ठा विश्वास व्यक्त करते हुए भव्य स्वागत किया तथा अध्यक्ष से आग्रह किया की हमलोगों के मुद्दों को प्रबंधन के साथ बात करके सुलझाएं जिसमें जॉब पर जॉब, कर्मचारी वार्ड की बहाली, वरिष्ठ कर्मचारियों का प्रमोशन, क्वार्टर संबंधी मेंटेनेंस चार्ज, इस वर्ष के बोनस को अच्छे से अच्छे करने के लिए प्रबंधन से बात करके सभी मुद्दों को हल करें अध्यक्ष ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को बताया कि यह क्लब शहर के प्रतिष्ठित क्लबों में एक है यहां का प्रबंध उच्च टाटा स्टील पदाधिकारी देखते हैं। उनका हमेशा यह विचार रहता है की क्लब के प्रगति के साथ-साथ कर्मचारियों को भी प्रगति हो और अपने मेंबरों को ध्यान में रखते हुए अच्छे से अच्छे सर्विस दिया जा सके। और आप सभी कर्मचारियों को इस क्लब को भी बहुत ही बेहतर बनाना है जिसके द्वारा हमारे जीवन स्तर का विकास हो सके। अंत में कर्मचारियों ने स्वच्छ ,पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को एवं चुनाव पदाधिकारी एवं प्रबंधन को आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया और सभा समाप्ति की घोषणा की गई.

