सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता–2026 एवं स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत ई-कार्यालय के उपयोग विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ वेद प्रकाश, अनुभाग अधिकारी (सामान्य), द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रयोगशाला के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधुरी ने स्वागत संबोधन दिया। डॉ. वी. सी. श्रीवास्तव, वैज्ञानिक-जी एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अध्यक्ष तथा डॉ. गोपी किशोर मंडल, वैज्ञानिक-जी एवं स्वच्छता ही सेवा–2026 के अध्यक्ष ने संबंधित अभियानों के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्री विप्लव विशाल, प्रशासनिक अधिकारी, ने प्रशिक्षक का परिचय प्रस्तुत किया

जमशेदपुर- सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता–2026 एवं स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत ई-कार्यालय के उपयोग विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वेद प्रकाश, अनुभाग अधिकारी (सामान्य), द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रयोगशाला के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधुरी ने स्वागत संबोधन दिया। डॉ. वी. सी. श्रीवास्तव, वैज्ञानिक-जी एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अध्यक्ष तथा डॉ. गोपी किशोर मंडल, वैज्ञानिक-जी एवं स्वच्छता ही सेवा–2026 के अध्यक्ष ने संबंधित अभियानों के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्री विप्लव विशाल, प्रशासनिक अधिकारी, ने प्रशिक्षक का परिचय प्रस्तुत किया।

प्रशिक्षण सत्र में अभिषेक चंद्रा, अवर सचिव, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद(CSIR)–मुख्यालय ने ई-कार्यालय के प्रभावी उपयोग, पारदर्शिता, कार्यकुशलता, जवाबदेही, कागजरहित कार्यप्रणाली तथा शासकीय कार्यों के समयबद्ध निस्तारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रयोगशाला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जय शंकर शरण, प्रशासन नियंत्रक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालयीन कार्यों में ई-कार्यालय (e-office) के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने तथा पारदर्शी, दक्ष, जवाबदेह एवं कागजरहित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।



