Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जमशेदपुर की लचर क़ानून व्यवस्था और हिमांशु हत्याकांड के विरोध में आयोजित जमशेदपुर बंद अभूतपूर्व सफल रहा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने बंद को समर्थन देकर हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रतिदिन हो रहे चोरी, लूट एवं विभिन्न अपराधिक घटनाओं के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है

जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जमशेदपुर की लचर क़ानून व्यवस्था और हिमांशु हत्याकांड के विरोध में आयोजित जमशेदपुर बंद अभूतपूर्व सफल रहा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने बंद को समर्थन देकर हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रतिदिन हो रहे चोरी, लूट एवं विभिन्न अपराधिक घटनाओं के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है । डॉ गोस्वामी ने कहा कि पुलिस के सामने अपराधियों के द्वारा हिमांशु पर किए गए कातिलाने हमले से सम्पूर्ण जमशेदपुर सहम गया है तथा लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने सरकार से अपराध के मामलों में जिरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की माँग की । डॉ गोस्वामी शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बिष्टुपुर मेन रोड पर निकलकर बिगड़तीं क़ानून व्यवस्था के खिलाफ आयोजित जमशेदपुर बंद को समर्थन देने हेतु लोगों से अपील कर रहे थे ।

डॉ गोस्वामी के साथ महानगर अध्यक्ष संजीव कुमार सिंहा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा और प्रमुख भाजपा नेता शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!