अंबेडकर नगर (गोकुलम) में विधायक मंगल कालिंदी का दौरा, चोरी के उदभेदन और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
छोटा गोविंदपुर गदरा स्थित अंबेडकर नगर (गोकुलम) में रविवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। विधायक के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा

अंबेडकर नगर (गोकुलम) में विधायक मंगल कालिंदी का दौरा, चोरी के उदभेदन और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

जमशेदपुर- छोटा गोविंदपुर गदरा स्थित अंबेडकर नगर (गोकुलम) में रविवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। विधायक के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा।

इस दौरान हाल ही में राजा शर्मा के घर हुई चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी। विधायक मंगल कालिंदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को चोरी की घटना का जल्द से जल्द उदभेदन करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने का भरोसा भी दिलाया।

दौरे के दौरान क्षेत्र में 65 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भी किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बावजूद कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या बनी हुई है। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब बिजली के खंभे लगाने का निर्देश दिया।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/09/IMG-20260816-WA0441-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-3234
इसके अलावा मारुति नंदन हनुमान मंदिर के निर्माण को लेकर भी स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी मांग रखी। विधायक मंगल कालिंदी ने मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक के आगमन पर गोकुलम विकास समिति की ओर से स्वागत किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर विधायक का स्वागत किया, जबकि सौतम सिंह ने फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। विधायक के दौरे को लेकर पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
इस मौके पर गोकुलम विकास समिति के अध्यक्ष विजय यादव, सचिव राजा शर्मा, समाजसेवी पंकज दास, राजेश सिंह, सौतन सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सुमित सिंह, पिंटू गुप्ता, जीतू वर्मा, गोपाल पात्रो, नीलम देवी, रेणु देवी, अजय सिंह, अभिषेक कुशवाहा, बबलू शर्मा, सुबोध कुमार एवं मधु कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने विधायक के दौरे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर दिए गए आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन होगा तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।



