Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पुलिस केंद्र, गोलमुरी में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उदघाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

पुलिस केंद्र, गोलमुरी में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का विधिवत उदघाटन किया गया। यह उद्यान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिवारों, विशेषकर बच्चों के मनोरंजन तथा परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुखद वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस पहल से पुलिस परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध होगा

जमशेदपुर- आज पुलिस केंद्र, गोलमुरी में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उदघाटन किया गया।

पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिवारों के लिए विकसित किए गए इस उद्यान को बच्चों के मनोरंजन एवं परिवारों के लिए एक सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया।

पुलिस केंद्र, गोलमुरी में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उदघाटन, वृक्षारोपण भी किया गया
जमशेदपुर- आज पुलिस केंद्र, गोलमुरी में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का विधिवत उदघाटन किया गया।

यह उद्यान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिवारों, विशेषकर बच्चों के मनोरंजन तथा परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुखद वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस पहल से पुलिस परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध होगा

इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस परिवारों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उदघाटन समारोह में पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!