Uncategorized

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तो नगर स्थित शिव मंदिर के समीप पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से नया सबमर्सिबल पंप स्थापित कर दिया गया है पिछले एक सप्ताह से पुराना सबमर्सिबल पंप जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि लोगों को पीने के पानी के लिए खरीदकर व्यवस्था करनी पड़ रही थी

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

जमशेदपुर – बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तो नगर स्थित शिव मंदिर के समीप पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से नया सबमर्सिबल पंप स्थापित कर दिया गया है पिछले एक सप्ताह से पुराना सबमर्सिबल पंप जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि लोगों को पीने के पानी के लिए खरीदकर व्यवस्था करनी पड़ रही थी।
समस्या की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ गुरुवार को प्रभारी अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार को स्थानीय लोगों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को तत्काल नया सबमर्सिबल पंप लगाने का निर्देश दिया।
निर्देश के आलोक में शनिवार को शिव मंदिर के समीप डेढ़ एचपी क्षमता का नया सबमर्सिबल पंप स्थापित कर दिया गया। पंप चालू होते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को पुनः नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध होने लगा, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय निवासियों ने त्वरित पहल और समस्या के समाधान के लिए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी पवन श्रीवास्तव, रोशन शर्मा, आदित्य पासवान, बादल सिंह, मुन्ना शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद, भोला भगत सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!