शशांक राज को पुनः भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कुलवंत सिंह बंटी ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी, झारखंड द्वारा शशांक राज को पुनः भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने रांची में उनसे मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि शशांक राज के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति मिलेगी। युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी

शशांक राज को पुनः भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कुलवंत सिंह बंटी ने दी बधाई

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी, झारखंड द्वारा शशांक राज को पुनः भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने रांची में उनसे मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि शशांक राज के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति मिलेगी। युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शशांक राज को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना युवाओं के प्रति संगठन के विश्वास को दर्शाता है।
कुलवंत सिंह बंटी ने शशांक राज के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा झारखंड में संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा



