Uncategorized

सोनारी बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग ,11 राउंड गोलियां चलने से फैली सनसनी, चार लोग घायल, सीसी टीवी फूटेज से अपराधियों की पहचान

सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों ने दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का टीएमएच में ईलाज चल रहा है । चारों बिंदल मॉल में स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां 3 युवक पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और पहले मारपीट शुरू हुई, बाद में युवकों ने फायरिंग कर दी जिसमें चार लोग घायल हो गये । सभी घायलों की पहचान डोमिनिक सैमसन (आदित्यपुर), एमडी रिजवान (आजादनगर) कृष्णा चौधरी और एमडी दिलशाद (कपाली) के रहने वाले हैं

सोनारी बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग ,11 राउंड गोलियां चलने से फैली सनसनी, चार लोग घायल, सीसी टीवी फूटेज से अपराधियों की पहचान

जमशेदपुर – सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों ने दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का टीएमएच में ईलाज चल रहा है । चारों बिंदल मॉल में स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां 3 युवक पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और पहले मारपीट शुरू हुई, बाद में युवकों ने फायरिंग कर दी जिसमें चार लोग घायल हो गये । सभी घायलों की पहचान डोमिनिक सैमसन (आदित्यपुर), एमडी रिजवान (आजादनगर) कृष्णा चौधरी और एमडी दिलशाद (कपाली) के रहने वाले हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान की जानकारी जुटा रही है।

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना

रेस्टोरेंट में तीन हथियारबंद अपराधियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय रेस्टोरेंट में चार युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने रेस्टोरेंट में मौजूद युवकों को निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 11 राउंड गोलियां चलाईं। लगातार गोलियों की आवाज से पूरे मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अचानक हुई फायरिंग में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद रेस्टोरेंट और मॉल परिसर में मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी स्थिति और उन्हें कितनी गोलियां लगी हैं, इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों का असली निशाना कौन था और फायरिंग के पीछे क्या वजह थी। आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या किसी अन्य आपराधिक कारण को लेकर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने फायरिंग के पीछे की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने बिंदल मॉल के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। रेस्टोरेंट के अलावा मॉल के प्रवेश और निकास द्वार, मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले रास्तों तथा आसपास के कैमरों की फुटेज भी जांच के दायरे में लाई जा रही है।

डीआईजी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच

फायरिंग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा और जमशेदपुर एसएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बिंदल मॉल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली और जांच की प्रगति की समीक्षा की। घटनास्थल से संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित करने तथा हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि फायरिंग के दौरान रेस्टोरेंट और मॉल में सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और हमलावर बिना किसी रोक-टोक के अंदर कैसे पहुंचे।

विधायक सरयू राय भी पहुंचे घटनास्थल

घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी बिंदल मॉल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जानकारी ली और मामले को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। सरयू राय ने शहर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच तेज करने और दोषियों तक पहुंचने की दिशा में ठोस कार्रवाई की बात कही।

पुलिस को सीसी टीवी फुटेज से मिले अहम सुराग

पुलिस ने रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग में शामिल युवकों की पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटना के समय मानगो निवासी कुंदन सिंह के बाइक चलाने और उसके पीछे अजीत मंडल के बैठे होने की जानकारी भी जांच में सामने आयी है। पुलिस घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच पूरी कर ली है । सीसीटीवी फुटेज में सारे अपराधियों की पहचान हो गयी है। इसके तहत यह मालूम चला है कि दो हमलावर अंदर गये थे और एक युवक गाड़ी चला रहा था, जो गाड़ी स्टार्ट रखकर बाहर ही खड़ा था । जैसे ही अपराधी गोलियां चलाकर आये, वैसे ही तीसरा व्यक्ति ने उनको गाड़ी में बैठाया और फिर भाग निकले । इस घटना में अब तक जांच में मामला सामने आया है कि मानगो के रहने वाले कुंदन कुमार द्वारा गाड़ी चलाया जा रहा था जबकि इस मामले में सरायकेला के अपराधी अजीत मंडल का हाथ है । अजीत मंडल देवघर में हुए मानगो के अमरनाथ सिंह हत्याकांड का आरोपी रहा है । वहीं, एक युवक सोनारी का रहने वाला राजाराम यादव का बेटा मोहन यादव है, जो अभी ही जेल से छूटा है । वह सोनारी के अमित राय हत्याकांड में सजायाफ्ता है। गाड़ी चलाने वाला कुंदन कुमार है जबकि बीच में बैठा शख्स सोनारी का रहने वाला मोहन यादव और पीछे बैठा व्यक्ति अजीत मंडल है । इन तीनों ने मिलकर ही इस कांड को अंजाम दिया है। इस तफ्तीश में दिखा है कि वे लोग गोली चलाने के बाद डोबो पुल होकर सीधे चांडिल की ओर भाग गये है। इस कांड को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि डोमिनक का जुड़ाव माशुक मनीष गिरोह से जुडा रहा है। वहीं, माशूक मनीष के साथ अजीत मंडल के बीच पहले भी गोलीबारी हो चुकी है। वहीं, जमीन के काराबोर से जोड़कर भी इसको देखा जा रहा है और गैंगवार के भी एंगल से जांच की जा रही है।

डोबो के रास्ते चांडिल की ओर भागने की सूचना

सीसी टीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को आरोपियों के डोबो के रास्ते चांडिल की ओर भागने की जानकारी मिली है। इसके बाद चांडिल, कपाली और आसपास के इलाकों में पुलिस की चेकिंग बढ़ा दी गयी है। संभावित रास्तों और ठिकानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।

एसआईटी गठित, कई ठिकानों पर छापेमारी

घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया है। टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आने की जानकारी है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान होने का दावा किया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है ।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाये साक्ष्य

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये। डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की गयी। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया है।

डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने लिया जायजा

कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

शहर में सुरक्षा बढ़ायी गयी

दिनदहाड़े मॉल परिसर में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने सोनारी समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। अब पुलिस का मुख्य फोकस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ फायरिंग के कारण और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!