Uncategorized

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी के नेतृत्व में टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के मुख्य सेवा अधिकारी ( टाटा मोटर्स हॉस्पिटल हेड मेडिकल सर्विसेज)के रूप में डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं उपवस्त्र ( अंग वस्त्र ) भेंट कर सम्मानित किया

संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने इस अवसर पर संगठन की ओर से सामूहिक रूप से भी अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं सेंट्रल पीस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह , झारखंड प्रदेश सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के अध्यक्ष बाबू वीरेंद्र सिंह ,झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह,उपेंद्र तिवारी,लैला तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

जमशेदपुर – सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी के नेतृत्व में टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के मुख्य सेवा अधिकारी ( टाटा मोटर्स हॉस्पिटल हेड मेडिकल सर्विसेज)के रूप में डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं उपवस्त्र ( अंग वस्त्र ) भेंट कर सम्मानित किया

संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने इस अवसर पर संगठन की ओर से सामूहिक रूप से भी अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं सेंट्रल पीस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह , झारखंड प्रदेश सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के अध्यक्ष बाबू वीरेंद्र सिंह ,झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह,उपेंद्र तिवारी,लैला तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा की टाटा कंपनी अपने एथिक्स एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है ।अपनी परंपराओं और संस्कारों से टाटा कंपनी ने हमेशा यह साबित किया है कि एक कंपनी के रूप में वह सिर्फ लोहा ही नहीं बनती अपितु सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भी भूमिका निर्वाह करती है । आज डॉक्टर श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनकी पूरी मेडिकल टीम इस विश्वास को नयाआयाम देगी ।साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के अलावे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी महती भूमिका निर्वाह करेगी।ऐसा हमारा विश्वास है। अपने अभिनंदन से अभिभूत डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम चिकित्सकों के लिए प्रथम और अंतिम जीवन का लक्ष्य सामाजिक सरोकार एवं सेवा ही है। हम सतत इसे अपनी निष्ठा और समर्पण से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर सदस्यों ने डॉक्टर जयंत का भी अभिनंदन पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!