Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का लिया संकल्प- परविंदर सिंह

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान- परविंदर सिंह

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का लिया संकल्प- परविंदर सिंह

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान- परविंदर सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी का 56वां जन्मदिन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान चलाकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आम बगान मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने आम का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
श्री सिंह ने कहा कि हम सभी की कामना है कि राहुल गांधी जी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा देशहित और लोककल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी जी भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री के रूप में करें तथा देश के युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं। साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं एवं बेहतर जीवन-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में उनका नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर बिजय यादव प्रदेश महामंत्री, अशोक सिंह, संजय यादव, अरूण कुमार सिंह, अविनाश सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, राजकिशोर प्रसाद, आशुतोष कुमार सिंह, ज्योति मिश्र, देवेन्द्र कुमार, गुरूशरण सिंह, राकेश साहू, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह, विनोद यादव, लव कुमार निराला, कौशल प्रधान, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!