Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति – मेयर सुधा गुप्ता

मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है

मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति – मेयर सुधा गुप्ता

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मेयर सुधा गुप्ता ने बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से हजारों नागरिकों को बेहतर एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

स्वीकृत योजनाओं में बागानशाही बावनगोड़ा चौक रोड संख्या-07 में वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन, बीचा खान रोड से कुली रोड तक वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन, समता नगर एवं ठाकुर रोड क्षेत्र में पाइपलाइन और स्लूस वाल्व की स्थापना, शांति नगर रोड संख्या-06 से संजय पथ तक पाइपलाइन इंटरकनेक्शन सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त जोन-1 एवं जोन-5 के लिए 50 एचपी तथा 25 एचपी क्षमता के पंपों की स्थापना, गोकुल नगर क्षेत्र में नई पाइपलाइन एवं वाल्व का कार्य, एमजीडी जल शोधन संयंत्र (WTP) मार्ग संख्या-15 जवाहर नगर में सफाई एवं मरम्मत कार्य, विभिन्न आकार के स्लूस वाल्व, एयर वाल्व एवं पाइप आपूर्ति तथा स्काई टावर से गुलजार बाग स्थित टायर दुकान तक वितरण पाइपलाइन इंटरकनेक्शन जैसी योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन सभी योजनाओं पर कुल ₹1,41,41,549 (एक करोड़ इकतालीस लाख इकतालीस हजार पांच सौ उनचास रुपये) की राशि व्यय की जाएगी।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलापूर्ति संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जलापूर्ति नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा, पानी के दबाव में सुधार आएगा तथा कई क्षेत्रों में जल संकट की समस्या दूर होगी।

उन्होंने निगम के अभियंताओं एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!