Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झलका” की चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग

झारखंड लोक कला अकादमी (झलका), जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को धादकीडी कम्युनिटी सेंटर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी थे

“झलका” की चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग

जमशेदपुर- झारखंड लोक कला अकादमी (झलका), जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को धादकीडी कम्युनिटी सेंटर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी थे। इस अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता पूरबी घोष, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, भीष्म सिंह, संजीव आचार्य, हिंदू पीठ के अरुण सिंह, अकादमी के अध्यक्ष चंचल लकड़ा, महासचिव सुभ्रत चक्रवर्ती तथा सचिव सुकलाल सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन जमशेदपुर की प्रसिद्ध चित्रकार तापसी राय और सुमना मुखर्जी ने किया। प्रतियोगिता को चार वर्गों में आयोजित किया गया। ग्रुप-ए में विश्रुत, ग्रुप-बी में प्रत्युष, ग्रुप-सी में ईशान दास तथा ग्रुप-डी में वैभवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में संथाली लोकनृत्य और सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अकादमी के इस आयोजन ने कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!