नए कोर्ट परिसर और पुराने कोर्ट परिसर में एक-एक काउंटर खुलेगा जिसमें सभी कागजातों की बिक्री की जाएगी बाहर के कोई भी वेंडर अब कागज नहीं बेचेंगे यह 1 सितंबर 2026 से लागू होगा
जमशेदपुर जिला बार संघ के लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ताओं ने जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास महासचिव कुमार राजेश रंजन उपाध्यक्ष बलाई पांडा और संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष अध्यक्ष और पूरे कार्यकारिणी सदस्यों को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद इस बात को लेकर के दिया कि विगत 11 अगस्त 2026 को जमशेदपुर जिला बार संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्य बिंदुओं पर निर्णय लिया गया सर्वप्रथम नए कोर्ट परिसर और पुराने कोर्ट परिसर में एक-एक काउंटर खुलेगा जिसमें सभी कागजातों की बिक्री की जाएगी

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर जिला बार संघ के लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ताओं ने जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास महासचिव कुमार राजेश रंजन उपाध्यक्ष बलाई पांडा और संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष अध्यक्ष और पूरे कार्यकारिणी सदस्यों को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद

इस बात को लेकर दिया गया कि विगत 11 अगस्त 2026 को जमशेदपुर जिला बार संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्य बिंदुओं पर निर्णय लिया गया सर्वप्रथम नए कोर्ट परिसर और पुराने कोर्ट परिसर में एक-एक काउंटर खुलेगा जिसमें सभी कागजातों की बिक्री की जाएगी बाहर के कोई भी वेंडर अब कागज नहीं बेचेंगे यह 1 सितंबर 2026 से लागू होगा साथ ही साथ पुराने कोड परिसर में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा जिससे पूरे कार्य विधि की निगरानी रख सके जो अधिवक्ता नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं अगर वह बीमार पड़ते हैं तो पूर्व में उन्हें ₹50000 तक मिलता है वह बढ़कर ₹100000 कर दिया गया असाध्य रोग से अगर पीड़ित हैं तो वह ₹200000 तक प्राप्त होगा, किसी अधिवक्ता के मृत्यु हो जाने पर पूर्व में ₹100000 मिलता था वह बढ़कर 2 लाख 51000 हो गया इसी क्रम में अगर किसी अधिवक्ता की मृत्यु हो जाती है तो तुरंत उनके परिवार को अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए ₹20000 दिया जाएगा जिन अधिवक्ताओं की अगर महिला अधिवक्ता है तो उनके पति या पुरुष अधिक वक्त हैं तो उनके पत्नी को भी बीमार होने पर ₹25000 तक जिला बार संघ देगी सबसे खुशी की बात है कि जिन अधिवक्ताओं की सुपुत्री हैं उनके विवाह के समय में जिला बार संघ 51 हजार रुपया की राशि प्रदान करेगी इसी कार्यक्रम को संचालन अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया और उन्होंने अध्यक्ष रतेंद्र नाथ दास को फूल माला बनाकर स्वागत किया साथ ही साथ महासचिव को अधिवक्ता अक्षय कुमार झा विनोद कुमार मिश्रा अमित कुमार राजीव रंजन राजेश चौधरी और बहुत सारे अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से मिलकर उन्हें पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही साथ उपाध्यक्ष बलाई पांडा को भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया और साथ ही साथ पूरे कमेटी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया नगाड़े की गूंज नए कोर्ट परिसर और पुराने कोर्ट परिसर में गूंजता रहा मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में अधिवक्ता नीरज कुमार विद्युत नदी आशीष कुमार दत्त सुनील कुमार मोहंती विवेक कुमार केशव सिंह सत्य प्रकाश जगन्नाथ जसपाल और साथ में अधिवक्ता बिंदु कुमारी वर्मा के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा लूसी कश्यप शाहिद लगभग 200 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे




