Uncategorized

पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण बिरला मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य कार्यक्रम संपन्न

पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण बिरला मंदिर केबुल टाउन, गोलमुरी में गुरु पूर्णिमा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया रहे। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी नारायण जी का सामूहिक पूजन किया गया, तत्पश्चात वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ - हवन का आयोजन किया गया

पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण बिरला मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर- पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण बिरला मंदिर केबुल टाउन, गोलमुरी में गुरु पूर्णिमा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया रहे। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी नारायण जी का सामूहिक पूजन किया गया, तत्पश्चात वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ – हवन का आयोजन किया गया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भजन सत्संग का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार ने कहा कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का मुख्य उद्देश्य योग, यज्ञ और आयुर्वेद को हरिद्वार से हरद्वार तक पहुंचाना है। हम सभी पतंजलि कार्यकर्ता इस पुनीत कार्य में लगे हुए हैं। आज जिले में पतंजलि के विभिन्न शाखाओं द्वारा 50 से अधिक नि:शुल्क योग कक्षाओं का संचालन होता है।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हम सभी और अधिक उत्साह के साथ पूरी प्रमाणिकता से योग, यज्ञ आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। मौके पर पतंजलि जिला संगठन सचिव कृष्ण कुमार, पतंजलि जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास, रामलाल भारती, इंद्रपाल वर्मा, शिवप्रसाद सिंह नारायण चन्र्द शील, उत्पल महापात्र, मुख्तार सिंह, युवा कार्यकर्ता देव शंकर, अमित महापात्र और महिला योग शिक्षिका नमिता साव समेत बड़ी संख्या में पतंजलि कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरु पूर्णिमा के मुख्य कार्यक्रम के अलावा विभिन्न प्रखंडों और योग कक्षाओं में भी अनेक कार्यक्रम संपादित किए गए।









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!