Uncategorized

कानून के दम पर मिलेगा हक’— सौरभ विष्णु के नेतृत्व में कल डीसी कार्यालय पहुंचेंगे हजारों बस्तीवासी

जमशेदपुर के जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु मंगलवार को मानगो के बैकुंठ नगर एवं आसपास की बस्तियों में पहुंचे, जहां उन्होंने बस्तीवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बैकुंठ नगर में सभी परिवार से इन बस्तियों में रह रहे हैं और उनके पास वोटर आईडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेज उपलब्ध हैं। सभी परिवारों के नाम वर्ष 2003 की SIR सूची में भी दर्ज हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त 2026 को भुइयांडीह एवं बैकुंठ नगर के साथ हजारों बस्तीवासी एकजुट होकर सौरभ विष्णु के नेतृत्व में कल (डीसी) कार्यालय पहुंचेंगे

कानून के दम पर मिलेगा हक’— सौरभ विष्णु के नेतृत्व में कल डीसी कार्यालय पहुंचेंगे हजारों बस्तीवासी

जमशेदपुर- जमशेदपुर के जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु मंगलवार को मानगो के बैकुंठ नगर एवं आसपास की बस्तियों में पहुंचे, जहां उन्होंने बस्तीवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बैकुंठ नगर में सभी परिवार से इन बस्तियों में रह रहे हैं और उनके पास वोटर आईडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेज उपलब्ध हैं। सभी परिवारों के नाम वर्ष 2003 की SIR सूची में भी दर्ज हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त 2026 को भुइयांडीह एवं बैकुंठ नगर के साथ हजारों बस्तीवासी एकजुट होकर सौरभ विष्णु के नेतृत्व में कल (डीसी) कार्यालय पहुंचेंगे और अपने निवास से संबंधित सभी दस्तावेज एवं आवेदन सौंपकर अपने संवैधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए सौरभ विष्णु ने कहा कि पूर्वी विधानसभा और पश्चिमी विधानसभा के लोग एक साथ होकर कल उपर्युक्त कार्यालय आयेंगे ,लड़ाई किसी टकराव की नहीं, बल्कि संविधान, कानून और दस्तावेजों के बल पर अपने अधिकार प्राप्त करने की लड़ाई है। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने, किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में नहीं लेने और प्रशासन के साथ संवाद के माध्यम से न्याय की मांग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्षों से बसे परिवारों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती और जन विकास मंच हर स्तर पर बस्तीवासियों के न्याय, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।








Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!