Uncategorized

कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पंडाल एवं सात दिवसीय मेले का उदघाटन राधा बनो–कृष्ण बनो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

्पंडाल एवं सात दिवसीय मेले का उदघाटन राधा बनो–कृष्ण बनो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जमशेदपुर- छोटागोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में कृष्णा बॉयज कमेटी द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के 19वें वार्षिक आयोजन के तहत शनिवार को पूजा पंडाल एवं सात दिवसीय मेले का भव्य उदघाटन किया गया। इसी अवसर पर छोटे बच्चों के लिए “राधा बनो–कृष्ण बनो” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर, रमाकांत गिरी, एच आर हेड, क्रॉस लिमिटेड, डॉ परितोष सिंह, जिला परिषद सदस्य, पूर्वी सिंहभूम, तथा राज आर्यन, डिप्टी डायरेक्टर, जेवियर पब्लिक स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पंडाल एवं मेले का उदघाटन किया।

अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

कृष्णा बॉयज कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 4 से 11 सितंबर 2026 तक सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में बच्चों एवं परिवारों के लिए विभिन्न मनोरंजन के साधन, खान-पान के स्टॉल एवं आकर्षक सजावट की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृष्णा बॉयज कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कमेटी ने क्षेत्रवासियों से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!