गुरुकुल समर क्वेस्ट 2.0 का शुभारंभ – बच्चों ने सीखा, खेला और आत्मविकास की ओर बढ़ाया कदम
एफटीएस युवा जमशेदपुर एवं पीएच वेलनेस जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "गुरुकुल समर क्वेस्ट 2.0" का आज सफल शुभारंभ हुआ। इस विशेष पहल का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास का अवसर प्रदान करना है

गुरुकुल समर क्वेस्ट 2.0 का शुभारंभ – बच्चों ने सीखा, खेला और आत्मविकास की ओर बढ़ाया कदम

जमशेदपुर- एफटीएस युवा जमशेदपुर एवं पीएच वेलनेस जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “गुरुकुल समर क्वेस्ट 2.0” का आज सफल शुभारंभ हुआ। इस विशेष पहल का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास का अवसर प्रदान करना है
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/SAVE_20260609_243923-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2020
इस कार्यक्रम के समन्वयक एवं मार्गदर्शक मेंटर रश्मि गर्ग तथा श्वेता गोयल (कोषाध्यक्ष, एफटीएस युवा जमशेदपुर) हैं शुभारंभ अवसर पर एफटीएस युवा जमशेदपुर के अध्यक्ष सौरभ सोनथालिया, सचिव पूनम अग्रवाल तथा पियुष चौधरी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेंटर रश्मि गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु एक उत्कृष्ट प्रयास बताया। अध्यक्ष सौरभ सोनथालिया ने बच्चों को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वहीं श्री पियुष चौधरी ने बच्चों को उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लेने तथा सीखने के हर अवसर का भरपूर लाभ उठाने का संदेश दिया।
गुरुकुल समर क्वेस्ट 2.0 के प्रथम दिवस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सुपर ब्रेन योगा, पौधारोपण एवं ध्यान (मेडिटेशन) जैसी प्रेरणादायक गतिविधियों ने बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंद का भी अनूठा अनुभव प्रदान किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ सहभागिता करते हुए एक यादगार एवं सार्थक समय बिताया।यह पहल बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एफटीएस युवा जमशेदपुर आशा करता है कि आने वाले दिनों में भी बच्चों को इसी प्रकार सीखने खेलने और स्वयं को पहचानने का अवसर मिलता रहेगा उक्त जानकारी एफटीएस युवा, जमशेदपुर संस्कार, सेवा और समर्पण की ओर एक सार्थक प्रयास ने बताया है




