Uncategorized

आईडीटीआर में 16 अगस्त से प्रारंभ होगा निःशुल्क शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम पटमदा में लगा शिविर

आईडीटीआर जमशेदपुर में शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट का निःशुल्क आवासीय कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 अगस्त से की जाएगी। इसको लेकर पटमदा प्रखंड कैम्पस में शनिवार को संस्थान द्वारा एक कैम्प लगाया गया । कैम्प में संस्थान के कार्यक्रम को ऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने बताया कि टीआरसीएससी एवं आईडीअीआर के प्लानिंग बैठक में गार्डेन रीच शीप विल्डर्स एवं इंजीनियर्स तथा टेक्नोलाॅजी रिसोर्स कम्युनिकेशन एंड सर्विस सेंटर के बीच एमओयू हुआ है

आईडीटीआर में 16 अगस्त से प्रारंभ होगा निःशुल्क शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम पटमदा में लगा शिविर

जमशेदपुर – आईडीटीआर जमशेदपुर में शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट का निःशुल्क आवासीय कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 अगस्त से की जाएगी। इसको लेकर पटमदा प्रखंड कैम्पस में शनिवार को संस्थान द्वारा एक कैम्प लगाया गया । कैम्प में संस्थान के कार्यक्रम को ऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने बताया कि टीआरसीएससी एवं आईडीअीआर के प्लानिंग बैठक में गार्डेन रीच शीप विल्डर्स एवं इंजीनियर्स तथा टेक्नोलाॅजी रिसोर्स कम्युनिकेशन एंड सर्विस सेंटर के बीच एमओयू हुआ है जिसके तहत समाज के युवाओं के बीच निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर उनके जीवन स्तर को उठाना है। इसके लिए दोनों संस्थाओं ने शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरूआत की है , जिसमें आईडीटीआर इस कार्यक्रम का ट्रेनिंग पार्टनर है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दो से तीन माह का होगा जिसमें बेल्डर , सीट मेटल और इलेक्ट्रिशियन दो दो महीने का तथा पलंबर का प्रशिक्षण 45 दिन का आवासीय रूप से IDTR जमशेदपुर कैम्पस में निःशुल्क आयोजित किया जाएगा । इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के बाद जीआरएसई में ही प्रशिक्षुओं का प्लेसमेंट एल एंड टी कंपनी के माध्यम से हो जाएगा। इस कार्यक्रम में दसवीं पास सभी वर्ग के वैसे प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होगी। पंकज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है ताकि युवा इस कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए कार्यक्रम के मकसद को पूरा किया जा सके। इसी उद्देश्य के साथ आज शनिवार को पटमदा प्रखंड कैम्पस में शिविर लगाया गया । जिसमें आईटीडीआर के मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम को ऑर्डिनेटर पंकज कुमार के साथ राजेश कुमार शर्मा एवं सपन कुमार महतो (TRCSC) जमशेदपुर उपस्थित थे इस मौके पर पटमदा प्रखंड के जिला पार्षद खगेन महतो सहित सैकड़ों युवा शिविर स्थल पर पहुंचे और प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!