Uncategorized

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार में 27 जून की रात हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं

जमशेदपुर- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार में 27 जून की रात हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मामले की जांच कर रही विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=sEY6kgLu-nwvTgw5

पुलिस के अनुसार 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा तथा उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 दर्ज कर 10 नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=TIWQq2rMaDHX1CxD

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इससे पहले पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=WBIPZ3isxZ79aGHv

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=5iSy82XWc7NIk3fa

ताजा कार्रवाई में पुलिस ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद को बिरसानगर स्थित आवास से, लखिन्द्र लोहार को धातकीडीह से तथा जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गम्हरिया थाना क्षेत्र के धातकीडीह से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि जगदीश मंडल ने मुख्य आरोपियों को फरार होने, हथियार छिपाने और वाहन उपलब्ध कराने में मदद की थी।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर एक लोहे का चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, एक स्टील की गुप्ती, घटना में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल (JH-05EH-7980) तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=LfJOcjI4J53VcLmV

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा सहित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। मामले की जांच एसआईटी द्वारा आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!