सर्वोदय समिति ने जमशेदपुर में आयोजित करेगा साझी शहादत साझी विरासत कार्यक्रम 13 सितम्बर को
सर्वोदय समिति जमशेदपुर के तत्वावधान में आगामी 13 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे, बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में "साझी शहादत साझी विरासत" नामक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इस बात की जानकारी बुधवार को परिसदन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी गई । संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि हम सभी यह जानते हैं कि भारत की पहचान सदियों से उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब, साझा संस्कृति, सामाजिक समरसता और भाईचारे से रही है। हमारे देश का इतिहास इस बात का साक्षी है कि भारत की आजादी के संघर्ष से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण और विकास तक हर धर्म, हर संप्रदाय, हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों ने समान रूप से अपना योगदान दिया है

सर्वोदय समिति ने जमशेदपुर में आयोजित करेगा साझी शहादत साझी विरासत कार्यक्रम 13 सितम्बर को

जमशेदपुर – सर्वोदय समिति जमशेदपुर के तत्वावधान में आगामी 13 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे, बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में “साझी शहादत साझी विरासत” नामक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इस बात की जानकारी बुधवार को परिसदन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी गई ।

संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि हम सभी यह जानते हैं कि भारत की पहचान सदियों से उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब, साझा संस्कृति, सामाजिक समरसता और भाईचारे से रही है। हमारे देश का इतिहास इस बात का साक्षी है कि भारत की आजादी के संघर्ष से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण और विकास तक हर धर्म, हर संप्रदाय, हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों ने समान रूप से अपना योगदान दिया है। देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। खेत-खलिहानों से लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों तक, देश की अर्थव्यवस्था और विकास को मजबूत करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारी यह साझी विरासत ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आज कुछ शक्तियां हमारे साझे इतिहास, साझा संस्कृति और साझा कुर्बानियों को भुलाने तथा समाज में नफरत, विद्वेष और विभाजन की भावना पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में समाज को जागरूक करना, लोगों को अपने गौरवशाली साझा इतिहास से परिचित कराना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इन्हीं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए 13 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे, माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में “साझी शहादत-साझी विरासत” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के अनेक वरिष्ठ राजनीतिक, सामाजिक, श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ,पूर्व सांसद आनंद मोहन ,कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सह हरियाणा पीसीसी के पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू एवं राजेश ठाकुर ,उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य दीपक सिंह , झारखंड के विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह , झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता , झारखंड विधानसभा के ईचागढ पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय , मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता , इंडियन नेशनल मेटल वर्क्स फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडेय , टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव प्रसाद उर्फ टुन्नु चौधरी ,टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर.के. सिंह , प्रदेश कांग्रेस कमेर्टी के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी , आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ,प्रदेश महासचिव रवींद्र कुमार झा उर्फ नट्ट झा , विजय खान , विजय यादव , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह , पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। संवाददाता सम्मेलन में रियाजुद्दीन खान, मनोज कुमार सिंह रईस रिजवी छब्बन सहित कई लोग उपस्थित थे

