Uncategorized

बरसात में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

बरसात के मौसम में मच्छरों एवं जहरीले कीड़े-मकोड़ों के बढ़ते प्रकोप तथा संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए बागबेड़ा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों एवं वार्ड सदस्यों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल को मांग पत्र सौंपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, ब्रेन मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है

बरसात में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर – बरसात के मौसम में मच्छरों एवं जहरीले कीड़े-मकोड़ों के बढ़ते प्रकोप तथा संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए बागबेड़ा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों एवं वार्ड सदस्यों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल को मांग पत्र सौंपा

प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, ब्रेन मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल मच्छर एवं कीट नियंत्रण के लिए फॉगिंग (स्प्रे) तथा ब्लीचिंग पाउडर का व्यापक छिड़काव कराने की मांग की गई।

सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्प्रे एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।








Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!